बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली से दूल्हा बनकर आया नाबालिक दुल्हनियां लेने, प्रशासन ने सारे सपनों को किया चूर, अब जेल में पहुंचा युवक

दिल्ली से दूल्हा बनकर आया नाबालिक दुल्हनियां लेने, प्रशासन ने सारे सपनों को किया चूर, अब जेल में पहुंचा युवक

SUPOUL : बाल विवाह को लेकर सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग  लड़कियों के शादी की बातें सामने आये दिन देखनो को मिल रही है। इसी कड़ी में देर रात प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया गया। 

दरअसल मामला  पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 7 में देर रात गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी की तैयारी की सूचना किसी ने पिपरा बीडीओ व सदर एसडीएम को  दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा फौरन स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार, पिपरा बीडीओ लवली कुमारी पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच गए। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आये दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया गया। वहीं जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 वर्ष निकली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की शादी को रोकवा दिया गया।

 आधार कार्ड में लड़की का उम्र 15 वर्ष ही पाया गया। जबकि लड़का द्वारा खुद का उम्र 22 साल बताया गया। जानकारी दी गई कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है। आसपास में किसी भी लोगों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। एसडीएम ने बताया गया कि दूल्हा, दूल्हा का तथाकथित भाई और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News