बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड से आए थे जमीन का विवाद खत्म करने, लेकिन आपसी बातचीत में चल गई गोली, महिला घायल

झारखंड से आए थे जमीन का विवाद खत्म करने, लेकिन आपसी बातचीत में चल गई गोली, महिला घायल

MASAURHI : मसौढ़ी में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर मामूली सी जमीनी विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें ममता मयूरी नामक महिला को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली चलानेवाले लोग परिवार से ही जुड़े थे। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है।

घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के काजीचक गांव की है। बताया गया कि जिसको गोली लगी वो लोग झारखण्ड के राँची में रहते थे। कल ही वो सभी गाँव लौटे थे। जिसके बात रात में सब एक जगह बैठ कर जमीन के मामले में डिसकस कर रहे थे। जिसमें किसी बात पर विवाद शुरू हो गया और उसी बीच किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल मसौढ़ी में भर्ती करवाया है। 

 जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी इलाज कर महिला को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसौढ़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Suggested News