बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला से खाना मांगने आए और ठग लिए लाखों के गहने, शिकायत पर इस तरह पकड़ में आया शातिर जालसाजों का गैंग

महिला से खाना मांगने आए और ठग लिए लाखों के गहने, शिकायत पर इस तरह पकड़ में आया शातिर जालसाजों का गैंग

AURANGABAD : जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत क्रांति नगर मोहल्ले में हेराफेरी के मामले में दो जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों जालसाजों पर एक महिला से ठगी करने का आरोप है। 

मामले में क्रांति नगर निवासी वीपेंद्र कुमार ठाकुर के द्वारा हेराफेरी के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर यह बताया कि मेरे घर पर दोनों जालसाज मदद मांगने आये थे तो उन्हें कुछ पैसा दिया गया। साथ ही भूख लगने पर दोनों को खाना भी खिलाये। खाना खाने के क्रम में जालसाजों द्वारा बताया कि आपके घर में बहुत कमी है, हम लोग आशीर्वाद देंगे तो सब ठीक हो जाएगा। कुछ द्रव्य दीजिए। वहीं पुत्री प्रेमलता देवी ने दो सोने का चैन लाकर दिया। वहीं जंतर मंतर करते हुए दो गांठ बांधकर जालसाजों ने प्रेमलता देवी को दे दिया और बोला कि 5 बजे गठरी को खोलिएगा। शक होने पर गठरी को खोल कर देखा गया तो दोनों सोने का चैन गायब था। 

ब्लॉक परिसर से पकड़ाए दोनों ठग

काफी खोजबीन करने के बाद पता चला की दोनों ब्लॉक परिसर पर देखे गए हैं।ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ थाने को सुपुर्त किया गया। वही दोनों के कुर्ते से सोने का चैन बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि हेराफेरी के मामले में दो जालसाज को ब्लॉक परिसर के समीप से गिरफ्तार किया गया है और कोविड टेस्ट करा कर जेल भेज दिया गया।


Suggested News