बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 567 स्थानों पर हुई छापेमारी,110 लोगों का गुंडा पंजी में दर्ज हुआ नाम

बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 567 स्थानों पर हुई छापेमारी,110 लोगों का गुंडा पंजी में दर्ज हुआ नाम

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध महाअभियान चलाया गया। इसी कड़ी में डंडारी थाना एवं चकिया ओ०पी० में मद्यनिषेध के काण्डों में संलिप्त 110 लोगों का नाम गुण्डा पंजी में दर्ज किया गया। जिसके बाद थानें पर शराब माफियाओं का गुण्डा परेड कराई गई।


बताते चलें की अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे महाअभियान में 27 फ़रवरी से 03 मार्च तक बेगूसराय जिला के विभिन्न थानान्तर्गत कुल 567 स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 139.23 ली0 विदेशी एवं 97 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। 

इस महाअभियान में कुल 21 भठठी ध्वस्त करते हुए कुल 5559 लीटर अर्द्धनिर्मित कच्चा शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया। चलाये जा रहे महाअभियान में कुल 30 शराब से संबंधित कांड विभिन्न थानों में दर्ज किया गया है एवं 43 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब के कारोबार में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News