बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में थम गया उपचुनाव का प्रचार, 21 अक्टूबर को 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान

बिहार में थम गया उपचुनाव का प्रचार, 21 अक्टूबर को 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान

PATNA: बिहार में उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम 5 बजे थम गया। 21 अक्टूबर को बिहार के 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बलों का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।

बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा और किशनगंज, बेलहर, नाथनगर,दरौंदा एवं सिमरी बख्तियारपुर में 21 अक्‍टूबर मतदान होना है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। जबकि  एक विधानसभा कुशेश्वरस्थान में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान का समय तय किया गया है।


विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में किशनगंज, दरौंदा, नाथनगर में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। जबकि, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान का समय चुनाव आयोग ने तय किया है। 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।



Suggested News