बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबियों के खिलाफ चला महाअभियान, एक दिन में पकड़े गए 70 से ज्यादा शराबी, धंधेबाजों में हड़कंप

शराबियों के खिलाफ चला महाअभियान, एक दिन में पकड़े गए 70 से ज्यादा शराबी, धंधेबाजों में हड़कंप

SASARAM/DEHRI : खबर रोहतास जिले के सासाराम से हैं। आज उत्पाद विभाग द्वारा मध निषेध को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत शराब बेचने तथा पीने के आरोप में कुल 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

मुख्य रूप से यह अभियान सासाराम तथा डिहरी इलाके में चलाया गया। साथ ही नोखा, अगरेर, दरिगांव, सासाराम मुफस्सिल आदि विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। जिसमें 70 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

इसमें ज्यादातर लोग शराब पीने वाले हैं। सभी का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है। बता दें कि मध निषेध व उत्पाद विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर शराब पीने तथा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News