बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्वास नहीं होगा, इस राज्य में कांग्रेस और भाजपा का हो गया गठबंधन!

विश्वास नहीं होगा, इस राज्य में कांग्रेस और भाजपा का हो गया गठबंधन!

डेस्क। चुनावी मैदान में आपने भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात सुनकर शायद आप विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन यह संभव हुआ है कर्नाटक में। यहां भाजपा और कांग्रेसी नेताओं के दिल आपस में मिल गए हैं। जिससे दोनों पार्टियों में खुशी भी है।

इससे पहले इस गठबंधन का सियासी मतलब निकालें, हम बताते हैं कि यह गठबंधन राजनीतिक नहीं, बल्कि शादी का है.  जी हां, कांग्रेस नेता की बेटी और भाजपा नेता के नाती ने प्यार का गठबंधन किया है। दोनों वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी के बंधन में बंधे हैं। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और भाजपा नेता एसएम कृष्णा की, जो कल एक-दूसरे के रिश्तेदार बना गए हैं।

राजनीतिक सोच मिले या न मिले, दिल मिले

सियासत में इन दोनों नेताओं की सोच भले ही न मिले, लेकिन उनके परिवार के दिलों की सोच मिल गई। वैलेंटाइन डे पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की बेटी की शादी हुई। ऐश्वर्या का रिश्ता जानी-मानी कॉफी चेन सीसीडी के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमृत्य हेगड़े के साथ हुआ है। बता दें कि अमृत्य हेगड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं।

सीएम और पूर्व सीएम भी पहुंचे आशीर्वाद देने

विवाह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक निजी होटल में धूमधाम से हुआ। समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पारंपरिक तौर-तरीके से हुई है। आयोजन में कई कांग्रेसी और भाजपा नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।


Suggested News