बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैंडिल मार्च निकालने वालों के साथी ने बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमा कर असली चेहरा उजागर किया : सुशील मोदी

कैंडिल मार्च निकालने वालों के साथी ने बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमा कर असली चेहरा उजागर किया : सुशील मोदी

PATNA :  बिहार के  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में जो लोग कैंडिल मार्च कर रहे थे, उनके साथी बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमा कर अपना असली चेहरा फिर उजागर कर चुके हैं। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंपी और हाईकोर्ट से इसकी निगरानी का अनुरोध किया, इसलिए न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेजी से परिणति की ओर बढ़ रही है। 

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अम्बेडकर से अटल बिहारी वाजपेयी तक को भारत रत्न से वंचित रखा था। एनडीए सरकार ने 2015 में मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया। जो लोग इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति-वोट से सत्ता पर चुके हैं,वे अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में राजनीति सूंघने की ओछी हरकत कर रहे हैं। अटल जी के आदर्श वोट की राजनीति से ऊपर हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में विकास का नया माडल प्रस्तुत कर अपनी ईमानदारी और देश के लिए 18 घंटे काम करने की क्षमता के बल पर सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास जीतने में सफल हुए। 30 साल बाद केन्द्र में मजबूत सरकार बनी। गरीबों को घर, रसोई गैस, किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और स्टार्ट अप योजना के जरिए युवाओं को रोजगार देने जैसे कार्यों के बूते वे फिर जनता का विश्वास जीतेंगे। सहानुभूति नहीं, भाजपा अपने काम के बल पर जनादेश प्राप्त करती है।


Suggested News