बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी पटना का तापमान 42 डिग्री के पार, लू को लेकर येलो-अलर्ट जारी

राजधानी पटना का तापमान 42 डिग्री के पार, लू को लेकर येलो-अलर्ट जारी

Desk. बिहार में गर्मी की तपिश लोगों को सताने लगी है। सूबे में 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। इसकी वजह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों को सावधान रहने को कहा है। बढ़ते गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने येलो-अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना का भी तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले में सभी स्कूलों को 11.45 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश दिये हैं। रविवार को बिहार का सबसे गर्म स्थान शेखपुरा और बांका रहा। दोनों ही जगहों का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।

दक्षिणी बिहार के साथ ही उत्तर पश्चिम भाग के कुछ जिलों में भी लू का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम शुष्क होने के साथ गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ गर्म हवा का प्रवाह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में गर्म हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दक्षिण बिहार के 10 शहरों में लू का प्रभाव जारी रहेगा। वहीं, उत्तर पूर्व जिलों में 72 घंटों के दौरान मेघ गर्जन व बिजली चमकने व हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो-अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।

मेघगर्जन और लू को लेकर अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक यानी 20 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। प्रदेश के दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, बांका, जमुई के अलावा उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, भागलपुर जिले के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। इन मौसमी कारण को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। 

Suggested News