बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुमार विश्वास पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुबह सुबह घर पहुंची पंजाब पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

कुमार विश्वास पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुबह सुबह घर पहुंची पंजाब पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

N4N DESK : कभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख सदस्य रहे डॉ.कुमार विश्वास अब कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। विश्वास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनके घर नोटिस का तामिला कराने पहुंची थी। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पर पुलिस के आने की तस्वीर पोस्ट की है। पुलिस ने इन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा है। अपने ट्विटर हैंडल पर कुमार विश्वास ने लिखा की सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो। वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। 

वहीँ इस घटना के बाद अलका लम्बा भी कुमार विश्वास के पक्ष में आ गयी। उन्होंने कहा की अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी। वहीँ इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि कुमार के बचाव में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेसी क्यों आए? उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को स्वतंत्रता पूर्वक काम क्यों नहीं करने दिया जा रहा है? सीएम मान ने पुलिस को खुली छूट दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना काम करने दें, कानून अपना काम करेगा। पुलिस की वर्किंग को लेकर झूठा प्रोपेगेंडा न करें।

बताते चलें की कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है। फिलहाल पंजाब पुलिस के अफसर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

Suggested News