बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ पटना में केस दर्ज, बिना इजाजत जुलूस निकालने का आरोप

रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ पटना में केस दर्ज, बिना इजाजत जुलूस निकालने का आरोप

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ पटना में केस दर्ज हुआ है। 

पटना के गांधी मैदान थाना में दर्ज हुए इस केस में उपेन्द्र कुशवाहा समेत उनकी पार्टी के सैकड़ों लोगों के खिलाफ बिना इजाजत जुलूस निकालने का आरोप लगाया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा समेत 10 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा और उनके समर्थकों के खिलाफ यह केस लॉक डाउन के दौरान उनकी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा सुधार सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को पटना में ‘शिक्षा सुधार मार्च’ निकालने और एक सभा को संबोधित करने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया है। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन या आम सभा किये जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा बिना अनुमति के ही मार्च निकाला गया और सभा को संबोधित किया गया था। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News