बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के साथ ही अब उनकी पत्नी पर भी पटना पुलिस ने कसा शिकंजा, सचिवालय थाना में मामला दर्ज

अनंत सिंह के साथ ही अब उनकी पत्नी पर भी पटना पुलिस ने कसा शिकंजा, सचिवालय थाना में मामला दर्ज

PATNA:  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की मुश्किलें बढ़ गई है। पटना के सचिवालय थाना में अनंत सिंह और नीलम देवी पर आईपीसी की धारा 212  के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त छोटन सिंह को घर में पनाह देने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर सचिवालय थाना में कांड संख्या 205 दर्ज किया गया है।

बता दें कि अनंत सिंह का सरकारी आवास जहां से पुलिस ने फरार वारंटी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है वह सचिवालय थाना क्षेत्र में आता है।लिहाजा अपराधी को संरक्षण देने के जुर्म में सचिवालय थाना में केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार अनंत सिंह पर आईपीसी की धारा 212 के तहत केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि यह धारा जमानतीय होता है। लिहाजा इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी विधायक अनंत सिंह को जमानत मिलने में कोई खास परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि बीती रात जब पुलिस उनके सरकारी आवास पर छापेमारी करने पहुंची तो अनंत सिंह तो नहीं मिले, लेकिन उनके खास सहयोगी छोटन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छोटन पर बाढ़ थाने में मामला दर्ज है। उस मामले में छोटन सिंह फरार चल रहा था।

Suggested News