बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले पर दर्ज हुआ मामला, बचपन के दोस्त ने किया घपला

महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले पर दर्ज हुआ मामला, बचपन के दोस्त ने किया घपला

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ का धोखाधड़ी हुआ है। कैप्टन कूल ने इस मामले में रांची में केस भी दर्ज कराया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस पार्टनर, क्रिकेटर मित्र और अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर (बचपन के दोस्त) और सौम्या दास के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। दोनों पर फर्जीवाड़ा कर धोनी को 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। 

सीमांत ने 27 अक्तूबर 2023 को उक्त शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनियाभर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए साल 2017 में एमएसधोनी के साथ एक समझौता किया था। इसके तहत धोनी को लाभ का 70 फीसदी भुगतान करना था, लेकिन समझौते के नियमों का उल्लंघन कर उन्हें 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई। मिहिर दिवाकर ने कहा, 'मैंने माही के वकील द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दे दिया था। एग्रीमेंट का कोई उल्लंघन नहीं किया है। एमएसडी (MSD) के ऊपर मेरा ही बकाया है।'

धोनी ने शिकायत में बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार, अर्का स्पोर्ट्स को उनके साथ फ्रेंचाइजी फीस और प्रॉफिट शेयर करना था, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। उनके वकील ने बताया कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि, दोनों पार्टनर्स ने धोनी की जानकारी के बिना अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टनर्स को दिया गया ऑथराइजेशन लेटर 15 अगस्त, 2021 को रद्द कर दिया गया था।

एमएस धोनी की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अर्का स्पोर्ट्स ने पूर्व कप्तान के साथ 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का फ्रॉड किया है। इसके साथ ही धोनी के दोस्त सीमंत लोहानी ने भी दिवाकर के खिलाफ उन्हें धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। 

धोनी के वकील के अनुसार इसके बावजूद, वह धोनी केनाम पर बिना उन्हें बताए क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करते रहे।धोनी के वकील के अनुसार इसके बावजूद, वह धोनी केनाम पर बिना उन्हें बताए क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करते रहे।

Suggested News