बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थम नहीं रहे दहेज प्रताड़ना के मामलेः शादी के 7 साल बाद तक खत्म नहीं हुई दहेज की भूख, मना करने पर विवाहित को बुरी तरह पीटा और जिंदा जलाया

थम नहीं रहे दहेज प्रताड़ना के मामलेः शादी के 7 साल बाद तक खत्म नहीं हुई दहेज की भूख, मना करने पर विवाहित को बुरी तरह पीटा और जिंदा जलाया

MUNGER: दहेज और दहेज प्रताड़ना और हत्या जैसी कुप्रथा भले ही कागजों पर रुक गई हो, असल जीवन में यह कुप्रथा बरकरार है और लगभग हर दूसरे दिन विवाहिता दहेज की बलि चढ़ रही है। दहेजलोभियों का मन कबी भर ही नहीं पाता और इसका अंजाम विवाहिता को अंपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में विवाहिता को ससुरालवालों द्वारा बुरी तरीके से प्रताड़ित करने के बाद जलाने का मामला प्रकाश में आया है। 

जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के बनाहरा पंचायत के महिमचक गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जिंदा जला दिया। कुकृत्य को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार शव छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका क पहचान बनगामा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह की बेटी साक्षी देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाने के पहले ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था, और उसके दांत भी तोड़ डाले थे। मृतका के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तब वे महिमचक गांव पहुंचे। अपनी बेटी का जला हुआ शव देखकर साक्षी के माता-पिता दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पन्ना सिंह ने बताया कि साक्षी की शादी 29 मई 2014 को महिमाचक निवासी सुभाष चंद्र सिंह उर्फ पालो सिंह के पुत्र प्रणय कुमार से हुई थी। साक्षी के दो बच्चे भी हैं। एक 6 वर्ष का और दूसरा 4 माह का है। साक्षी की मां सुनीता देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद और साक्षी की सास उसे प्रताड़ित किया करते थे। तीन साल पहले उन्होंने जबरन साक्षी के नाम जमा FD तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर ली थी। सारे पैसे हथियाने के बाद भी प्रणय कुमार और उसकी मां बेरहमी से साक्षी को पीटते थे।

शुरू से ही साक्षी के प्रति उसके ससुरावालों का व्यवहार सही नहीं था। वह लगातार रुपयों की मांग करते रहते थे और पति प्रणय कुमार भी अकसर मारपीट करता था। कई बार वह साक्षी को महीनों मायके में छोड़कर चला जाता था। साक्षी की मां ने दामाद प्रणय कुमार, ससुर सुभाष चंद्र सिंह, सास कृष्णा देवी, भैंसुर पंकज सिंह, देवर प्रवीण और देवरानी पर केस दर्ज कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की बात कही है।

Suggested News