बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में जातीय जनगणना : सर्वदलीय बैठक में आमंत्रण नहीं मिलने से मुकेश सहनी नाराज, बोले- सभी दलों के प्रतिनिधि होना चाहिए

बिहार में जातीय जनगणना : सर्वदलीय बैठक में आमंत्रण नहीं मिलने से मुकेश सहनी नाराज, बोले- सभी दलों के प्रतिनिधि होना चाहिए

पटना. बिहार में जातीय जनगणना को लेकर बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को नहीं बुलाए जाने पर वीआईपी के प्रमुख और राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति जताई है।

वहीं उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बुलाई गई गयी सर्वदलीय बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रारंभ से ही जातीय जनगणना की पक्षधर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में मैं भी भाग लिया था, लेकिन राज्य में सर्वदलीय बैठक में वीआईपी को नहीं बुलाया जाना समझ से परे हैं।


उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के पक्ष में हमारी पार्टी हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ी रही हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को एक पत्र भी लिखा है। मंत्री ने कहा कि बिहार में अलग-अलग सामाजिक वर्ग का कई राजनीतिक पार्टियां प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल जन आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए विगत चुनाव में जिन राजनैतिक दल को जनसर्मथन प्राप्त हुआ है ( भले कोई विधायक ना हो) उनकी राय एवं विचार इस बैठक में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद विधान परिषद के सदस्य है।

वहीं उन्होंने माना कि विकासशील इंसान पार्टी का वर्तमान बिहार विधान सभा में 4 सदस्य थे, पर अब कोई सदस्य नहीं है। लेकिन बिहार विधान परिषद में वे खुद एक सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए विकासशील इंसान पार्टी का भी इस बैठक में प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उनका कहना है कि बिहार राज्य के इस महत्वपूर्ण विषय पर सर्वदलीय बैठक में राज्य के सभी दलों के विचार से जातिगत जनगणना पर सकारात्मक पहल होगी।

Suggested News