बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर CBI की छापेमारी, थोड़ी देर पहले पहुंची है जांच टीम

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर CBI की छापेमारी, थोड़ी देर पहले पहुंची है जांच टीम

PATNA:  बड़ी खबर राबड़ी देवी आवास से आ रही है। खबर के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सुबर से ही सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची और जांच कर रही है।

टीम में महिला और पुरूष सदस्य शामिल 

विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार करीब सीबीआई की टीम में महिला और पुरूष दोनों शामिल हैं। टीम में करीब 10 लोग शामिल हैं। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास के मुख्य दरवाजे पर पहुंची और जबरन अँदर प्रवेश कर गई है।  ऐसी जानकारी मिल रही है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई धांधली को लेकर सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है। पटना के अलावे सीबीआई की टीम अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।


Suggested News