बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय टीम का बिहार दौरा खत्म,अंतिम दिन अधिकारियों के साथ की बैठक, बाढ़ को माना भयावह.....

केंद्रीय टीम का बिहार दौरा खत्म,अंतिम दिन अधिकारियों के साथ की बैठक, बाढ़ को माना भयावह.....

पटनाः बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम बुधवार को ही पटना पहुंची थी। छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल कर रहे थे.केंद्रीय टीम ने  गुरुवार को गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व दरभंगा का जायजा लिया और वापस पटना लौटी. आज दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय टीम ने एक बार फिर  से बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की.

टीम के पटना पहुंचने पर आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में हुए बाढ़ से नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित 16 जिले में हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा दिया गया था। जिलों का दौरा कर लौटी टीम के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के साथ सरदार पटेल भवन में बैठक हुई। बैठक के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि केंद्रीय टीम के साथ बैठक में चार-पांच विभाग विभाग के प्रधान सचिव उपस्थित थे. वर्चुअल मीटिंग में टीम ने प्रभावित स्थलों पर जाकर जो निरीक्षण किया उससे अवगत कराया गया.

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि केंद्रीय टीम ने कुछ और जानकारी है राज्य सरकार से मांगी है।उस रिपोर्ट को भी जल्द ही भेज दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीम ने बिहार की बाढ़ को भयावह बताया है।साथ ही बिहार सरकार के कार्य की प्रशंसा भी की है।

Suggested News