बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी पर किताब लिखनेवाले मकवाना को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति ने इस पद पर किया नियुक्त...

पीएम मोदी पर किताब लिखनेवाले मकवाना को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति ने इस पद पर किया नियुक्त...

PATNA : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर किताब लिखनेवाले किशोर मकवाना को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मकवाना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मकवाना बीजेपी के प्रवक्ता के साथ गुजरात भाजपा के संयुक्त प्रवक्ता और प्रधानमन्त्री संग्रहालय पुस्तकालय सोसाइटी के सदस्य भी हैं। 

उन्होंने ‘मोदी: ए कॉमन मैन्स पीएम’ के शीर्षक से एक किताब लिखा हैं। इसके पहले मकवाना लगभग 30 किताबें लिखा चुके हैं। जिसमें 9 किताबें डॉ भीमराव आंबेडकर और एक किताब स्वामी विवेकानंद पर लिखा है। एक “पत्रकार” के रूप में वे 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर ऐतिहासिक बस यात्रा पर उनके साथ गए थे। इतना ही नहीं 1990 में वे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सोमनाथ यात्रा में भी शामिल हुए थे।

बताते चलें की 58 साल के मकवाना अहमदाबाद के ढोलका गाँव के रहनेवाले हैं। जो 2004 से ही भाजपा के सदस्य हैं। मकवाना ने मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। वे एक गुजराती पत्रिका समाज संवेदना भी प्रकाशित करते हैं और एक वेबसाइट भी चलाते हैं। इस वेबसाइट का उद्देश्य “डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण को दुनिया भर में फैलाना” है। मकवाना आठ सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुजराती मुखपत्र साधना के संपादक भी रहे हैं।

बता दें की जिस संस्था का मकवाना को अध्यक्ष बनाया गया है। वह एक संवैधानिक निकाय है जिसे अनुसूचित जाति और एंग्लो-इंडियन समुदायों के शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने, उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है।


Suggested News