बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए दी बड़ी सौगात, चंपारण के सुगौली और लौरिया चीनी मिल में मक्का और राइस से बनाया जाएगा इथेनॉल

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए दी बड़ी सौगात, चंपारण के सुगौली और लौरिया चीनी मिल में मक्का और राइस से बनाया जाएगा इथेनॉल

BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर सामने आया है। जानकारी अनुसार दशहरा में चंपारण के किसानों  को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि, लौरिया और सुगौली एचपीसीएल को ब्रोकेन राइस और मक्का से इथेनौल बनेगा। 2024-25 के गन्ना पेराई के बाद किसानों से यह दोनों मिल राइस और मक्का लेना शुरू कर देगा। वहीं किसानों के खाते में तुरंत ही राइस और मक्का के पैसे दे दिए जाएंगे।

दरअसल, बिहार के दो चीनी मिलों को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। चंपारण के सुगौली और लौरिया चीनी मिल में अब मक्के और ब्रोकन राइस से भी इथेनॉल का उत्पादन हो सकेगा। गन्ने के सीजन में 4 महीने गन्ना से और उसके बाद 6 महीने मक्का और ब्रोकन राइस के जरिए इथेनॉल का निर्माण होगा।

चंपारण के किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार की यह पहल अच्छी मानी जा रही है। इथेनॉल निर्माण की दिशा में 168 करोड रुपए केंद्र सरकार की ओर से इस योजना पर आवंटित किया गया है। एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लौरिया और सुगौली को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को प्रेस कांप्रेस कर इसकी जानकारी दी है। इसके बाद किसानों में खुशी देखने को मिल रहा है।

Suggested News