बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व प्रसिद्ध सीताकुंड मंदिर को देश के रामायण सर्किट से जोड़े केंद्र सरकार : कांग्रेस

विश्व प्रसिद्ध सीताकुंड मंदिर को देश के रामायण सर्किट से जोड़े केंद्र सरकार : कांग्रेस

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, दीपू लाल भईया, शशि किशोर शिशु, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,  शिव कुमार चौरसिया, सकलदेव चंद्रवंशी, दामोदर गोस्वामी, यदु पांडेय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, विनोद बनारसी, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि देश के महत्वाकांक्षी योजना रामायण सर्किट से गया के विश्व प्रसिद्ध सीताकुंड मंदिर को जोड़ने की मांग केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से किया है।

नेताओं ने कहा कि बिहार से झारखंड के विभाजन के उपरांत बिहार के आर्थिक विकास हेतु पर्यटन के क्षेत्र में बुद्ध सर्किट के तर्ज पर देशभर में रामायण से जुड़े भगवान रामचन्द्र जी, माता सीता जी, सहित सभी महत्वपूर्ण पंद्रह स्थानों को एक दूसरे से सड़क से जोड़ने एवम् इन स्थलों का समुचित विकास की योजना बनाई गई थी। जुलाई 2019 में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यसभा में रामायण सर्किट के विकास की घोषणा करते हुए सैकड़ों करोड़ राशि कुछ स्थानों के लिए आवंटित भी किया।

शहर के लोगों में निराशा


 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा एवम् बक्सर को रामायण सर्किट से जोड़ा गया, परंतु गया के सीताकुंड मंदिर जो पूर्व से रामायण सर्किट के लिए प्रस्तावित था, उसे छोड़ दिया गया, जिससे गयावासियो को भारी निराशा हुई है। जिसे उसी समय प्रधानमंत्री, पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर जोड़ने का आग्रह किया गया , परंतु अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।

 नेताओं ने कहा कि गया के विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रहने, तथा सीताकुंड मंदिर, माता सीता , भगवान रामचन्द्र जी, लक्ष्मण जी के पिंडदान करने आने कि बाते पूरे विश्व में हिंदू धर्मावलंबियों में जग जाहिर है, जिसे रामायण सर्किट में जोड़े बिना सर्किट अधूरा होगा।  नेताओं ने कहा कि इस संबंध में आज फिर से प्रधानमंत्री, पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री, मगध क्षेत्र के सभी संसद, विधायक को ज्ञापन भेज कर विश्व प्रसिद्ध सीताकुंड मंदिर को  देश के रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग किया गया।

Suggested News