बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का CM कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो के नारे से बीजेपी फायर ब्रांड नेता का हुआ स्वागत

बिहार का CM कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो के नारे से बीजेपी फायर ब्रांड नेता का हुआ स्वागत

PATNA : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बिहार आये केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का जहां कल पटना एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत हुआ। वहीं आज पटना के ग्रामीण क्षेत्रों बख्तियारपुर, बाढ़ ,मोकामा और हाथीदह में जगह-जगह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोड़दार स्वागत किया।

दरअसल आज गिरीराज सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान मोकामा में भाजपा नेता शशि शंकर शर्मा, संजय कुमार, पंकज कुमार, शैलेन्द्र प्रताप, अविनाश कुमार चंदन, नीलेश कुमार पवन, आदि पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र पहना कर शानदार स्वागत किया। साथ ही बिहार का CM कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो तथा जय श्री राम के नारे भी लागये। 

वहीं जब गिरिराज सिंह से हाल ही में जदयू द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा पर बीजेपी की क्या राय है और बिहार जारी गठबंधन पर इसका क्या प्रभाव होगा को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो, उन्होंने यह कहकर बात को टाल दिया कि ये तय करना पार्टी का काम है।

बताते चलें कि गिरिराज सिंह ने ईद के दौरान अपने ट्वीट से बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया था। उन्होंने सीधे-सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला था। जिसके बाद जेडीयू की ओर से पलटवार किया गया था। बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्हें फटकार भी मिली थी। 

बाढ़ से रविशंकर शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News