बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने का काम मदन मोहन मालवीय ने किया था : मनोज सिन्हा

भारत में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने का काम मदन मोहन मालवीय ने किया था : मनोज सिन्हा

PATNA : पटना का डाक मनोरंजन केंद्र अब का भारत रत्न महामना पं.मदन मोहन मालवीय के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने   पं मदन मोहन मालवीय डाक संस्कृतिक  केंद्र का उद्घाटन एवं मालवीय जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार इस केन्द्र को और अच्छा बनाने के लिए जितना फंड चाहिए होगा देगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि अपने देश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने का काम मालवीय जी ने किया था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके अंदर जो भी अच्छाई है वह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की देन है और जो कुछ बुरा है वह खुद मेरे वजह से है।

दलितों को मंदिरों में प्रवेश के लिए महामना ने लड़ी थी लड़ाई

 इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज से 80-90 साल पहले दलितों को मंदिरों में प्रवेश दिलाने की लड़ाई महामना ने लड़ी थी। जिस पूणा समझौता के कारण आज दलितों को लोकसभा व विधान सभा में आरक्षण मिला हुआ है, उस पर हस्ताक्षर करने वालों में पं. मालवीय भी एक प्रमुख शख्सियत थे। मोदी ने कहा कि बाबा साहेब जब दलितों को नासिक के एक मंदिर में प्रवेश दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे थे तो उन्हें पं. मालवीय का समर्थन मिला। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय,पथ निर्माण मंत्री सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह,भाजपा विधायक नितिन नवीन एवं संजीव चौरसिया मौजूद थे।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट


Suggested News