बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर और सुपौल में विजयी प्रत्याशियों को मिला सर्टिफिकेट, जानिए किनके सर बंधा जीत का सेहरा

कैमूर और सुपौल में विजयी प्रत्याशियों को मिला सर्टिफिकेट, जानिए किनके सर बंधा जीत का सेहरा

KAIMUR : कैमूर के पांच नगर निकायों के लिए 18 दिसंबर को मतदान के बाद आज बाजार समिति मोहनिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना किया जा रहा था। पांचो नगर निकाय के सभी सीटों का रिजल्ट जारी कर जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। नए बने नगर पंचायत कुदरा में चेयरमैन बने सुरेंद्र पाल जिनको 2334 मत प्राप्त हुआ। वही दूसरे नंबर पर रहे मोतीलाल पाल जिनको 1995 मत प्राप्त हुआ। वही नगर पंचायत कुदरा में उप चेयरमैन बनी रेखा सिंह जिनको 3186 मत प्राप्त हुआ, वहीं दूसरे नंबर पर रही गीता देवी जिनको 2658 मत प्राप्त हुआ।

नगर पंचायत हाटा में चेयरमैन पद पर रमेश कुमार जयसवाल जीते जिन्हें 2752 मत प्राप्त हुआ ,वही दूसरे नंबर पर रहे सीताराम सिंह जिनको 1737 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत हाटा में उप चेयरमैन पद के लिए प्रदीप कुमार विजई हुए जिन्हें 788 मत प्राप्त हुआ, वही दूसरे नंबर पर भरत कुमार सेठ रहे जिनको 778 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत मोहनिया में चेयरमैन पद के लिए हासमति देवी ने जीत हासिल किया जिन्हें 2686 मत प्राप्त हुआ, वही आरती कुमारी दूसरे नंबर पर हैं जिनको 2232 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत मोहनिया में उप पार्षद पद पर गिता देवी को जीत हासिल हुआ जिन्हें 3415 मत प्राप्त हुआ। वही दूसरे नंबर पर गीता देवी रही जिन्हें 2127 मत प्राप्त हुआ।

नगर पंचायत रामगढ़ में चेयरमैन पद पर मंजू देवी ने जीत हासिल किया जिन्हें 1444 मत प्राप्त हुआ तो वही रीतु सिंह ने 1028 मत पाकर दूसरे नंबर पर रही। वहीं रामगढ़ में उप चेयरमैन के लिए अकबरी बेगम को जीत हासिल हुआ जिन्हें 2325 मत प्राप्त हुआ, तो दूसरे नंबर पर आरती देवी रही जिन्हें 2185 मत प्राप्त हुआ। नगर परिषद भभुआ में चेयरमैन बने विकास तिवारी जिन्हें 5170 मत प्राप्त हुआ, वही दूसरे नंबर पर जैनेंद्र आर्य रहे जिन्हें 4455 मत प्राप्त हुआ।

वहीँ सुपौल में कड़ी सुरक्षा के बीच बीएसएस कॉलेज सुपौल में मतगणना संपन्न हुआ। आपको बता दें की जिले के दो नवगठित एवं एक पुराने निकाय में रविवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को वोटों की गिनती कड़ी सुबह 8 बजे प्रारंभ कर दिए थे। त्रिवेणीगंज एवं सिमराही के नगर परिषद् सुपौल के मुख्य पार्षद के कुल 14, उप मुख्य पार्षद के 06 एवं पार्षद के 95 उम्मीदवारों, नगर पंचायत सिमराही के कुल 155 प्रत्याशियो में 131 वार्ड पार्षद, 11 मुख्य पार्षद व 13 उप मुख्य पार्षद के उम्मीदवारों और नगर परिषद त्रिवेणीगंज के कुल 298 प्रत्याशियों थे। जिसमें सबसे अधिक त्रिवेणीगंज से मुख्य पार्षद के कुल 16, उप मुख्य पार्षद के 19 एवं वार्ड पार्षद के 263 उम्मीदवार मैदान में थे। वही सुपौल नगर परिषद से मुख्य पार्षद के लिए राघवेंद्र झा ने 7542 मत प्राप्त कर चुनाव जीते हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी अनुज कुमार आर्य ने 4131 मत मिले हैं। नगर परिषद उप मुख्य पार्षद के लिए रजिया परवीन ने 9594 मत प्राप्त कर चुनाव जीत हासिल की है। वही उनके प्रतिद्वंदी शालिनी कुमारी को 8384 मत मिले है। 

नगर पंचायत सिमराही मुख्य पार्षद यशोदा देवी ने 3127 मत प्राप्त कर चुनाव जीत हासिल की है। वही उनके प्रतिद्वंदी माला देवी ने 2973 मत प्राप्त किए हैं। उप मुख्य पार्षद पद के लिए विनीता देवी ने 4722 मत प्राप्त कर चुनाव जीते हैं। वही उनके प्रतिद्वंदी माला देवी को 2973 मत प्राप्त हुए हैं। त्रिवेणीगंज नगर परिषद मं मुख्य पार्षद पद के लिए संगीता कुमारी पति वीरेंद्र यादव ने 4367 मत प्राप्त कर चुनाव जीत हासिल की है। वही उनके प्रतिद्वंदी रंभा देवी को 2852 मत प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद उप मुख्य पार्षद के लिए गीता देवी ने 359 मत प्राप्त कर चुनाव जीत हासिल की है। वही उनके प्रतिद्वंदी मुस्कान कुमारी को 2287 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना हॉल के अंदर मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्त्ता के सभी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही थी । इसके अलावा मतगणना केन्द्र के बाहर की गतिविधियों एवं प्रत्येक टेबल पर ईवीएम कंट्रोल यूनिट से प्राप्त हो रहे परिणाम आंकड़ों को कैमरा के माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है। जिससे मतगणना में पारदर्शिता बनी रहे।

कैमूर से देवब्रत और सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट

Suggested News