बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा के समर्थन में उतरे छग्गन भुजबल, कहा- चुनाव में जनता देगी दबंगशाही का जवाब

कुशवाहा के समर्थन में उतरे छग्गन भुजबल, कहा- चुनाव में जनता देगी दबंगशाही का जवाब

PATNA : अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र एनसीपी के नेता छग्गन भुजबल रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में उतर आए हैं। पटना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए छग्गन भुजबल ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। भुजबल ने कहा कि लोकतंत्र में मोर्चा निकालने का सबको अधिकार है। उपेन्द्र कुशवाहा पर लाठीचार्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा बड़े नेता हैं सभी उनको जानते हैं फिर भी उनको बुरी तरह से मारा गया। हमको लगता है कि कुशवाहा को जान से मारने की साजिश रची गई थी। भुजबल ने कहा कि बिहार में दबंगशाही हो रही है, जिसकी हम आलोचना करते हैं।

छग्गन भुजबल ने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही सजग है आने वाले चुनाव में जनता लाठीचार्ज कराने वाली सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समता परिषद के लोग देश भर में हो रही दबंगई के खिलाफ चुनाव में सत्ताधारी दल का विरोध करें। जहां भी दबंगई होगी उसका विरोध किया जाएगा।

सीबीआई पर भरोसा नहीं

छग्गन भुजबल ने कहा कि सीबीआई के जांच पर अब भरोसा नहीं है। सीबीआई केंद्र का तोता बन गई है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी इतनी दबंगशाही नहीं देखी है। बीजेपी सरकार के खिलाफ हम लड़ते हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

Suggested News