बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा सदस्य के नए लुक को देखकर चौंके सभापति वेंकैया नायडू , कहा यह दाढ़ी है की मास्क

राज्यसभा सदस्य के नए लुक को देखकर चौंके सभापति वेंकैया नायडू , कहा यह दाढ़ी है की मास्क

N4N DESK : लोकसभा में देश के अलग अलग क्षेत्रों से 543 सदस्य आम लोगों द्वारा चुनकर आते हैं। जबकि राज्यसभा में यह संख्या 243 हैं। इन सदस्यों की अलग अलग वेश भूषा और भाषा होती है। कहा जा सकता है की संसद देश की विविधता का परिचायक भी है। इसी कड़ी में अजीबोगरीब मामला राज्यसभा में देखने को मिला। जहाँ एक सदस्य को देखकर सभा के चेयरमैन और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी चौंक गए। जैसे ही राज्यसभा में भाजपा सांसद सुरेश गोपी जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके लुक को देखकर राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे। यह सब तब हुआ जब सुरेश गोपी अपने नए लुक के साथ सदन में पहुंचे थे। जैसे ही वे खड़े हुए वेंकैया नायडू ने पूछा कि यह दाढ़ी है या फिर मास्क है। इसके बाद वहां ठहाके लग गए। उप राष्ट्रपति भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

दरअसल साउथ फिल्मों के अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए थे, ठीक इसी दौरान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू की नजर उनके नए लुक पर पड़ी। सुरेश गोपी के नए लुक को देखकर राज्यसभा चेयरमैन ने पूछा कि यह दाढ़ी है या फिर मास्क है? इतना सुनते ही सब हंसने लगे। 

हालाँकि सुरेश ने बताया की उनका यह लुक नयी फिल्म को लेकर हैं। सुरेश गोपी को मलयाली सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनका पूरा नाम सुरेश गोपीनाथन है। उप राष्ट्रपति ने सुरेश का जवाब सुना और राजसभा की कार्यवाही आगे बढ़ गयी। फिलहाल राज्यसभा की इस कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

Suggested News