बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CHAK DE INDIA: हॉकी की जादूगरी में खोए प्रधानमंत्री, योगाभ्यास छोड़कर देखा मैच, जीत पर देश में मना जश्न...

CHAK DE INDIA: हॉकी की जादूगरी में खोए प्रधानमंत्री, योगाभ्यास छोड़कर देखा मैच, जीत पर देश में मना जश्न...

DESK: राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारतीय टीम ने 41 साल का सूखा समाप्त कर दिया है। गुरूवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के साथ खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा। ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। बता दें, इस मैच को देखने और भारत की जीत की दुआ करने के लिए पूरा देश एकजुट था। सभी की निगाहें आज के मैच पर थी, औऱ टीम के जीतते ही पूरे देश में मानो जश्न मनाया जाने लगा। इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी माननीयों ने टीम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। मैच का चौथा राउंड बेहद अहम रहा, जब 5-3 की लीड के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरी। कांस्य पदक के लिए यह 15 मिनट का समय बेहद चुनौती वाला रहा। जर्मनी की टीम लगातार हमले कर रही थी, जिसका उन्हें फायदा भी मिला और उन्होंने जल्द ही अपना चौथा गोल दाग दिया। लेकिन भारतीय टीम इसके बाद बेहद सावधानी से खेलने लगी और मैच के अंत तक अपनी बढ़त रखते हुए कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब हो गई।

इस जीत के बाद सभी सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी टीम छा गई। वहीं ट्विटर पर भी खेल से जुड़े ट्रेंड देखने को मिले। यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी आज के खेल के लिए काफी उत्साहित थे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नियमित योगाभ्यास करने वाले पीएम ने आज योग नहीं किया, बल्कि उस वक्त वह भारत और जर्मनी का मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के साथ ही उन्होनें टीम को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया। मालूम हो कि हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है। भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है। 







Suggested News