बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SHO तबादला में खेल! चंपारण DIG ने मोतिहारी SP के ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर को किया रद्द, 3 दिन पहले थानेदारों की हुई थी पोस्टिंग

SHO तबादला में खेल! चंपारण DIG ने मोतिहारी SP के ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर को किया रद्द, 3 दिन पहले थानेदारों की हुई थी पोस्टिंग

PATNA:  पूर्वी चंपारण के एसपी के स्थानांतरण आदेश को चंपारण रेंज के डीआईजी ने पलट दिया है। हाल ही में एसपी ने कई थानों में थानेदारों की पोस्टिंग की थी। शिकायत मिलने के बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक के आदेश को रद्द कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय के सख्त रूख के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, थानेदारों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में पुलिस मैन्यूअल का पालन नहीं किया गया था। एसपी के आदेश की डीआईजी ने समीक्षा की इसके बाद यह निर्णय लिया है।  

एसपी के आदेश को डीआईजी ने किया रद्द 

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मोतिहारी नगर,छतौनी,ढाका,चकिया,पीपरा,गोविंगगंज समेत 10 पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया था। लेकिन एसपी ने जो आदेश निकाला उसमें गड़बड़ी पकड़ी गई। तकनीकी वजहों से एसपी के आदेश को तीसरे दिन ही रद्द कर दिया गया है। चंपारण रेज के डीआईजी ने आज यह आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि टेक्निकल कारणों से एसपी के आदेश को रद्द किया गया है। हालांकि उन्होंने तकनीकी कारण क्या है इसपर साफ-साफ बोलने से परहेज किया। लेकिन इशारा जरूर कर दिया. यहां बता दें, थानेदारों के असमय स्थानांतरण के लिए पहले डीआईजी से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके बाद ही एसपी ट्रांसफर कर सकते हैं. जानकार बताते हैं कि थानेदारों की पोस्टिंग में सेटिंग की बात आई थी। इसकी शिकायत लगातार पुलिस मुख्यालय को मिल रही थी। शिकायत के परेशान पीएचक्यू ने चंपारण रेंज के डीआईजी को एसपी के स्थानांतरण आदेश की समीक्षा कर निर्णय लेने को कहा। इसके बाद चंपारण रेंज के डीआईजी ने पूर्वी चंपारण एसपी के ऑर्डर को रद्द कर दिय़ा। स्थानांतरण आदेश रद्द होने से अब सभी पुलिस अधिकारी पुराने जगहों पर चले जायेंगे। 

स्थानांतरण के फेरा में फंस चुके हैं मोतिहारी के पूर्व एसपी 

बता दें, इसके पहले 2014 में मोतिहारी में थानेदारों के ट्रांसफर में हुए बड़े पैमाने पर धांधली और वसूली की शिकायत के बाद हंगामा मचा था। मामला पुलिस मुख्यालय पहुंच गया था। पुलिस मुख्यालय के सख्त रूख के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी ने मोतिहारी एसपी रहे सुनील कुमार द्वारा किये गये स्थानांतरण को रद्द कर दिया था। साथ ही एसपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई थी। विभागीय कार्यवाही में आरोप प्रमाणइत पाये गये और उनके खिलाफ दंड पारित किया गया था। काफी दिनों तक आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार का प्रमोशन बाधित रहा था। अब जाकर वे आईजी बने हैं. 

28 तारीख को थानेदारों की हुई थी पोस्टिंग 

Suggested News