बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में चाणक्य आईएएस एकेडमी ने सेमिनार का किया आयोजन, प्रतिभागियों को बताये सिविल सेवा परीक्षा पास करने के टिप्स

पटना में चाणक्य आईएएस एकेडमी ने सेमिनार का किया आयोजन, प्रतिभागियों को बताये सिविल सेवा परीक्षा पास करने के टिप्स

PATNA : पटना के रविन्द्र भवन में सिविल सेवा के प्रतिभागियों के लिए ए के मिश्रा आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पटना के हज़ारो छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार में यूपीएससी 2021 परीक्षा के चयनित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता में पाए अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। 


सेमिनार को संबोधित करते हुए सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी मुश्किल नहीं है। कोई भी व्यक्ति जो निम्नतम अर्हता रखता है वो एक उचित मार्गदर्शन में निंदिष्ट मापदंडों का पालन करके इस परीक्षा में उतीर्ण कर सकता है। इसके लिए लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। विद्यार्थी को यह पता होना चाहिए कि उसे क्या बनना है। कब बनना है। क्यू बनना है और कैसे बनना है। अपितू विद्यार्थीयों का गोल बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। जबतक गोल क्लियर नहीं होगा, तब तक अपेक्षित मोटिवेशन का अभाव देखने को मिलता है। इस परीक्षा में सही मार्गदर्शन के साथ - साथ मोटिवेटेड रहना आवश्यक है। 

वही चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ कृष्णा सिंह ने कहा कि चाणक्य " आईएएस एकंडमी की स्थापना सक्सेस गुरू ए . के . मिश्रा ने सन् 1993 में दिल्ली में की थी। आज इस संस्था के लगभग 22 सेंटर हैं। दिल्ली में इसका मुख्यालय है जो सत्य निकेतन में स्थित है। साथ ही दिल्ली में एक अन्य शाखा आऊट्रम लाईन दिल्ली और राजेन्द्र प्लेस दिल्ली में स्थित है। 29 वर्षों में इस संस्थान ने देश को लगभग 5000 IAS , IPS तथा अन्य राज्य स्तरीय सिविल सेवाओं में हजारों अन्य चयनित विद्यार्थी इस देश को दिया है। 

डॉ कृष्णा सिंह ने आगे बताया कि चाणक्य आईएएस एकेडमी आज देश की सर्व प्रतिष्ठित संस्था है जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करके न केवल उन्हें सिविल सेवा में चयनित कराने में सहायता प्रदान करती है। बल्कि भविष्य के नौकरशाहों की अपने शिक्षण मार्गदर्शन से व्यापक पैमाने पर नैतिक एवं प्रशासनिक कौशल भी प्रदान करती है। जिससे वे अपने कार्यों को सुगमता से कर सकें। चाणक्य आईएएस एकेडमी वैसे दूर - दराज के छात्र जिनकी पहुंच सीधे तौर पर एकेडमी तक नहीं होती है। उनके लिए दूरस्थ शिक्षा का भी प्रबंध करती है।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News