बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल के जश्न पर बारिश की संभावना, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, लोगों ने कहा- लिट्टी चोखा खाएंगे पिकनिक जरूर मनाएंगे

नए साल के जश्न पर बारिश की संभावना, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, लोगों ने कहा- लिट्टी चोखा खाएंगे पिकनिक जरूर मनाएंगे

PATNA: बिहार में नए साल की तैयारी में लोग जुट गए हैं। वही मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शीत लहर के कारण अभी अगले दो दिन में राजधानी में ठिठुरन और बढ़ सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों पर बढ़ी ठिठुरनशीत लहर की चपेट में राजधानी दिल्ली नए साल की शुरुआत में बारिश का अनुमान है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि शीत लहर के कारण अभी अगले दो दिन में राजधानी में ठिठुरन और बढ़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिकतर इलाकों में अगले दो दिन तक शीत लहर की रफ्तार तेज होने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। साथ ही अगले दो दिनों में इन सभी राज्यों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की आशंका है। 

दिल्ली में नए साल की शुरुआत यानी 1-2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियल रह सकता है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, तापमान भी सामान्य से कम ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 5 जनवरी तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। लोगों की माने तो बिहार में यदि बारिश ने खलल डाला तो लिट्टी चोखा खाएंगे लेकिन पिकनिक जरूर मनाएंगे। 

Suggested News