बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा की चंदना जी को मिलेगा पदम् श्री, 53 सालों से कर रही हैं लोगों की सेवा

नालंदा की चंदना जी को मिलेगा पदम् श्री, 53 सालों से कर रही हैं लोगों की सेवा

NALANDA : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम् पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। बिहार के दो हस्तियों को इस साल पदम् श्री से सम्मानित किया जायेगा। राजगीर स्थित वीरायतन की प्रमुख आचार्य चंदना श्री जी भी पद्मश्री 2022 सम्मान से सम्मानित होगी । 

बताते चलें की चंदना श्री जी पिछले 53 साल से लोगों की सेवा कर रही है। हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर वीरायतन में शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों के आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाता है। जिसमें जिला ही नहीं, बल्कि आस पास के कई जगहों से लोग आते हैं। आचार्य श्री जी स्वास्थ्य,शिक्षा के साथ साथ कई क्षेत्रों में काम कर लोगों   की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रही है।

आचार्य चंदना श्री जी महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली हैं। बिहार को अपनी कर्मभूमि मान मानव सेवा में दिन रात जुटी रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पदम् श्री मिलने पर बधाई और शुभकामना दी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News