बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने उपनाम को लेकर चर्चा में है इंदौर की यह महिला, लोग कर रहे तारीफ, जानिए क्या है नाम

अपने उपनाम को लेकर चर्चा में है इंदौर की यह महिला, लोग कर रहे तारीफ, जानिए क्या है नाम

डेस्क। मध्य प्रदेश का इंदौर अपनी खूबसूरती और साफ सफाई के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां की एक महिला ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। यहां रियल एस्टेट सेक्टर मार्केटिंग की कंपनी संचालित करनेवाली महिला ने अपने उपनाम बदलाव किया है। इस महिला ने  जाति-धर्म के बंधन तोड़ एक युवती ने खुद को देश की पहचान दी है।

खान की जगह उपानाम में लिखा भारतीय 

इदौर की रहनेवाली इस महिला का नाम मुस्कान खान है। 33 साल की मुस्कान ने अपने नाम में अब खान उपनाम हटा कर भारतीय कर लिया है।  ऐसा करने से पहले उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन दबाव में आए बिना मुस्कान अपने फैसले पर कायम रही और उपनाम बदलने की जाहिर सूचना प्रकाशित करवाई। इसके अलावा आधार कार्ड में भी उपनाम बदलने के लिए आवेदन दिया। मुस्कान कहती हैं कि उनका जन्म भारत में हुआ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं। उपनाम बदलने का सोचा तो काफी पहले था, लेकिन निर्णय पर अमल इस वर्ष किया है। 

दफ्तर में गूंजता है ऐ वतन... आबाद रहे तू बजता है गाना

रियल एस्टेट सेक्टर मार्केटिंग की कंपनी संचालित करने वाली मुस्कान के दफ्तर में 200 कर्मचारी हैं। दफ्तर की शुरुआत में देशभक्ति गीत 'ऐ वतन.. आबाद रहे तू' से होती है। उसके बाद ही दूसरे काम होते हैं। मुस्कान बताती हैं कि उन्होंने कभी जाति-धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया, लेकिन कई लोग नौकरी के लिए धर्म के आधार पर सिफारिश लेकर आते थे तो मैं उनसे कहती थी कि सफलता मात्र धर्म के कारण नहीं काबिलियत से मिलती है। 

कहा - धर्म नहीं बदला, खुद की पहचान देश से जोड़ा

मुस्कान बताती हैं कि जब उपनाम बदलने के लिए जब जाहिर सूचना आई तो कई लोगों ने कहा कि ऐसा क्यों कर रही हो? खान उपनाम में क्या बुराई है? ऐसा हरगिज मत करो, तो मैंने उनसे यही कहा कि मैंने धर्म नहीं बदला और खुद की पहचान देश से ही तो जोड़ी है। इसमे बुराई क्या है? पहले स्वजन भी मेरे निर्णय के साथ नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। मुस्कान महिलाओं के लिए एक एनजीओ भी संचालित करती हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। सिलाई के अलावा सजावट की वस्तुएं बनाने का उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर कुछ महिलाओं को सिलाई मशीन भी भेंट की जाएगी।


Suggested News