बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ निर्माण के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पत्नी के नाम पर अर्जित की थी अकूत संपत्ति

पथ निर्माण के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पत्नी के नाम पर अर्जित की थी अकूत संपत्ति

PATNA: बिहार के एक धनकुबेर इंजीनियर के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। कटिहार में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रहे अरविंद कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना की विशेष कोर्ट में इंजीनियर अरविंद कुमार और पत्नी रेणु कुमारी के खिलाफ चार्जशीट किया गया है।

नवंबर 2019 में 16 लाख रू रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार 

अरविंद कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 18 नवंबर 2019 को 16 लाख रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजीवनगर थाना क्षेत्र के हरिचरण अपार्टमेंट में फ्लैट की तलाशी के दौरान 80 हजार नकदी, 20 लाख के गहने,जमीन के कई सेल डीड सहित अन्य कागजात मिले थे। इसके बाद निगरानी ने 28 दिसंबर 2019 को आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज किया था। निगरानी ने अपने केस में उल्लेख किया था कि कार्यपालक अभियंता ने 1991 से लेकर 2019 तक अपने पद का भ्रष्ट दुरूपयोग कर पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर पटना,दानापुर में कई जमीन, कई बैंकों में खाता व बीमा के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। निगरानी ने जांच के क्रम में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ 1 करोड़ 46 लाख रू आय से अधिक संपत्ति का प्रमाण पाया.  निगरानी ने जांच समाप्त कर न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित कर दिया है। 

Suggested News