बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : चौबीस घंटे के भीतर दो हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA NEWS : चौबीस घंटे के भीतर दो हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र में पिछले 15 घंटे के दौरान दो लोगों की गोली मार कर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी मच गयी है। मंगलवार की देर रात रामचंद्रपुर इलाके में तो दिन के उजाले में रांची रोड स्थित नदियौना कोठी के पास बेखौफ बदमाशों एक अधेड़ को ताबड़तोड़ गोली मार दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के मौलाना नगर निवासी ईनाम मिस्त्री है। वह रांची रोड स्थित ग्लोब बैटरी की दुकान में काम करता था। दुकान के संचालक मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि ईनाम मिस्त्री को दुकान के पीछे बने गोदाम में साफ सफाई करने के लिए भेजा था। भेजने के 5 मिनट के बाद एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि आपके स्टाफ को पीछे गोली मार दी गई है। जब पीछे जाकर देखा तो ईनाम मिस्त्री लहूलुहान पड़ा हुआ था। बदमाशों ने उसके सीने में तीन गोली दाग दिया था। घटना के बाद बदमाश बड़े आराम से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। 

गोली मारने की सूचना पर नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ एस, सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी अस्पताल और घटनास्थल पहुंच कर स्थानीय और परिजन से घटना की जानकारी लिए। डीएसपी डॉ नोमानी ने बताया कि गोली मार कर हत्या करने की घटना घटी है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजन अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है और 3 बेटी है। सभी 15 वर्ष से नीचे के उम्र की है । मृतक के भाई ने बताया की 5 भाइयों में इनाम सबसे बड़े हैं । पांचो भाईयों के बीच अभी तक संपति का बटवारा नहीं हुआ है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 



Suggested News