बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेड़खानी का विरोध करने पर ग्रामीणों ने छात्राओं को जमकर पीटा, 50 से अधिक बच्चियां गंभीर रुप से घायल

छेड़खानी का  विरोध करने पर ग्रामीणों ने छात्राओं को जमकर पीटा, 50 से अधिक बच्चियां गंभीर रुप से घायल

SUPAUL : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां छेड़खानी का विरोध करने पर छात्राओं को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जमकर पिटाई की गई। घटना में 50 से अधिक छात्राएं गंभीर रुप से घायल बताई जा रही है। जिनका इलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल के डपरखा स्थित बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राएं मनचलों द्वारा दीवार पर अपशब्द लिखने से परेशान थीं। छात्राओं द्वारा जब इस बात का विरोध किया तो मनचलों के अभिभावकों ने उनकी स्कूल में घुस कर पिटाई कर दी। इस घटना में लगभग 55 बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें से  30 बच्चियों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज में चल रहा है।

स्कूल की वार्डन ने बताया कि ग्रामीणों ने, जिनमें महिलायें और बच्चे भी शामिल थे, लाठी, ईंट, डंडा से विद्यालय की बच्चियों पर हमला किया जिसमें सभी बच्चियां घायल हो गईं। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। 

Suggested News