बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चेतावनी सभा में बोले सुधीर शर्मा, भूमिहार-ब्राह्मणों के लिए कब्रगाह बनी भाजपा, चुनाव में सवर्ण समाज सिखाएगा सबक

चेतावनी सभा में बोले सुधीर शर्मा, भूमिहार-ब्राह्मणों के लिए कब्रगाह बनी भाजपा,  चुनाव में सवर्ण समाज सिखाएगा सबक

PATNA : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कत्लगाह और भूमिहार-ब्राह्मणों के लिए कब्रगाह बन गई है। जिस समाज ने इस पार्टी को अपने खून पसीने से सींचकर इस मुकाम तक पहुंचाया आज उसको दरकिनार कर दिया गया है। चुनाव में यह समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार ने शर्मा ने शनिवार को डॉ श्रीकृष्ण सिंह विचार मंच एवं भारतीय अटल सेना के संयुक्त तत्वावधान में पटना के विद्यापति भवन में सवर्णों की उपेक्षा के खिलाफ चेतावनी समारोह का उद्घाटन करते हुए कही।

अपने उद्घाटन भाषण में सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर भूमिहार-ब्राह्मण समाज के नेताओं को चुन-चुनकर दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र, शांता कुमार, वीसी खंडूरी, सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, अनुप मिश्रा, रविन्द्र पाण्डेय, सतीश दूबे का टिकट काट दिया गया।

झारखंड में रविंद्र राय का टिकट काट कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को टिकट दिया गया। कटिहार में निखिल चौधरी का टिकट काट दिया गया जबकि लगातार दो चुनाव हारने वाले प्रदीप सिंह को टिकट दे दिया गया। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि भूमिहार-ब्राह्मण समाज के नेताओं को भाजपा ने किनारे लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। 

समारोह में प्रस्ताव पास कर भाजपा के धोखेबाजी का जवाब देने का फैसला किया गया। कोई अब हमारे लिए अछूत नहीं है जो हमें सम्मान देगा हमारा समर्थन उसको इस चुनाव में मिलेगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि सवर्ण अल्पसंख्यक दलित का पुराने समीकरण को फिर से खड़ा करने की दिशा में हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता हरिजी तिवारी और संचालन विंकटेश शर्मा ने किया। सभा को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ श्यामनंदन शर्मा, नंद किशोर शर्मा, पटना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शालिनी सिन्हा समेत कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। चेतावनी सभा में भारी तादाद में लोग उपस्थित थे।

Suggested News