बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा विधि मंडल चुनाव का परिणाम जारी, अध्यक्ष बने तारकेश्वर, महामंत्री पद पर अमरेंद्र की जीत

छपरा विधि मंडल चुनाव का परिणाम जारी, अध्यक्ष बने तारकेश्वर, महामंत्री पद पर अमरेंद्र की जीत

छपरा. छपरा विधि मंडल के लिए हुई वोटिंग के बाद अध्यक्ष, महामंत्री उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए काउंटिंग शुक्रवार को संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने बाजी मारी, जबकि महामंत्री पद पर अमरेंद्र कुमार सिंह विजयी हुए। तारकेश्वर ने अपने प्रतिद्वंदी रवि रंजन सिंह को 49 मतों से परास्त कर दिया, तारकेश्वर को 490 मत प्राप्त हुए। वहीं रवि रंजन को 441 वोट मिले।

महामंत्री पद के प्रतिद्वंदी शशि भूषण तिवारी को महज 328 वोट मिले अमरेंद्र कुमार सिंह ने 682 वोट प्राप्त कर 354 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह 502 वोट प्राप्त कर विजयी हुए।उन्होंने प्रतिद्वंदी दुर्गेश प्रकाश बिहारी को हराया। दुर्गेश को 432 वोट मिले थे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर तीन लोग विजयी हुए। इनमें सुनील कुमार सिंह शत्रुघ्न सिंह और अशोक कुमार सिंह शामिल है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी मनोज कुमार भारद्वाज ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में काउंटिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। शनिवार को संयुक्त सचिव समेत अन्य पदों के लिए काउंटिंग होगी। सुबह से ही काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Suggested News