बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : छत पर सोये शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : छत पर सोये शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

KAIMUR : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी में विवेक कुमार को छत पर सोने के दौरान गोली मार दिया गया। आनन-फानन में साथ रहे दोस्तों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के मोबाइल से ही साथ रहे लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या का आरोप आलोक कुमार सिंह पर लगाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की चेनारी थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला विवेक कुमार अपने साथ सुनील कुमार को लेकर रात में सकरी में आयोजित शादी समारोह में आया हुआ था। जहां सकरी से भभुआ के कैमूर होटल में बारात आई थी। बाइक से विवेक, प्रिंस और सुनील बारात में शरीक होने के लिये भभुआ के कैमूर होटल पहुंचे। खाना खाकर देर रात वापस सकरी लौट आएं और सकरी में आलोक कुमार के छत पर सोने की बातें चल रही थी। 

तभी आलोक ने आवेश में आकर किसी बात को लेकर विवेक को गोली मार दिया। आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां विवेक की मौत हो गई। सुनील द्वारा विवेक के मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया। मौके पहुंचे परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजन अपराधी की गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने का मांग कर रहे हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 


Suggested News