बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात समंदर पार दिख रही छठ की छटा, न्यूज़ीलैंड में व्रतियों ने किया खरना

सात समंदर पार दिख रही छठ की छटा, न्यूज़ीलैंड में व्रतियों ने किया खरना

न्यूज4नेशन- लोक आस्था के महापर्व की छटा सात समंदर पार भी देखी जा सकती है. छठ पूजा का महत्वा ही कुछ ऐसा है कि उत्तर भारत से दूर रहने वाले लोग भी लोक आस्था के महापर्व छठ से दूर नहीं रह पाते.

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भी भारतीय मूल के लोगों ने छठ पूजा मनाया. यहां भारतीय मूल की महिला शुभु ने अपने घर खरना का प्रसाद बनाया.इस दौरान बिहार और झारखंड मूल के रहने वाले लोगों ने बड़े आस्था के साथ खरना का प्रसाद खाया.

ऑकलैंड में रहने वाले बिहार और झारखंड मूल के लोगों ने सात समंदर पार भी अपनी आस्था और अपनी परंपरा को कायम रखा है. बिहार-झारखंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड ने 17 नवंबर की शाम ऑकलैंड में छठ और दीवाली महोत्सव का आयोजन रखा है. जिसमें सभी लोगों को ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा.

Suggested News