बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ महापर्व : इस साल पटना में 16 खतरनाक छठ घाट, डेंजर घाटों की सूची जारी, जानिए...

छठ महापर्व : इस साल पटना में 16 खतरनाक छठ घाट, डेंजर घाटों की सूची जारी, जानिए...

पटना. लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां जोरो से चल रही है। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना प्रशासन भी गंभीर दिख रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार जायजा ले रही है। इस बीच पटना के 16 छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। इसके लिए पटना प्रशासन ने खतरनाक घाटों की सूची जारी की है। यहां छठ पर्व नहीं होगा।

सीएम नीतीश ने आज छठ महापर्व को लेकर नासरीगंज से पटना सिटी तक कई गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द छठ घाट तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कौन कौन घाट सुरक्षित हैं, उसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। इससे व्रतियों को घाट पर पहुंचने में आसानी होगी। खतरनाक घाट पर जाने से लोग बचेंगे।


सीएम नीतीश गंगा नदी में स्टीमर से छठ घाटों के निरीक्षण के बजाय गाड़ी से ही छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने निकले। 15 अक्टूबर को सीएम गंगा नदी में छठ घाटों का निरक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी स्टीमर गंगा नदी में जेपी सेतु के पाए से टकरा गयी थी। उसमें सीएम चोटिल हो गये थे। इसकी वजह से नीतीश कुमार ने इस बार अपना निर्णय बदल लिया और गाड़ी से ही छठ घाटों का निरीक्षण किया।

बता दें कि लोक आस्था का यह महापर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से होगी। पहले दिन यानी 28 अक्टूबर को नहाय खाय होगा। छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। खरना 29 अक्टूबर को है। 30 अक्टूबर 2022 छठ पूजा पहला अर्घ्य है। 31 अक्टूबर को सुबह वाला अर्घ्य दिया जाएगा।

ये हैं खतरनाक छठ घाट

Suggested News