बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी से हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता को चाकू घोंप किया घायल

बेटी से हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता को चाकू घोंप किया घायल

हाजीपुर।  छेड़खानी का विरोध करने पर शरारती तत्वों ने लड़की के पिता और चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। घटना नगर थाना के नखास चौक के पास की है। घटना के बाद घायल दोनों शख्स को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शरारती तत्व की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाई गई लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि लड़की जब स्कूल जा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ मनचलों के द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी की गई। जिसका परिजनों ने विरोध किया और इस मामले को लेकर नगर थाने में आवेदन भी दिया। बावजूद  दुस्साहस दिखाते हुए शरारती तत्वों ने दुकान बंद करके लौट रहे लड़की के पिता और चाचा पर चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो दिन पहले पटना में भी हुई ऐसी घटना

ऐसी ही एक घटना दो दिन पहले पटना में भी हुई थी। जहां फतुहा इलाके में बेटी से हो रहे छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला की हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर पुलिस अब भी अपराधियों की धड़ पकड़ में जुटी है। सूबे में लगातार इस तरह की घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।

Suggested News