बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीट बंटवारे से नाराज नहीं हैं मांझी, चिकन टिक्का खाते हुए दिल्ली से आये थे पटना

सीट बंटवारे से नाराज नहीं हैं मांझी, चिकन टिक्का खाते हुए दिल्ली से आये थे पटना

PATNA : कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने दावा किया है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला हो गया है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि मांझी सहित महागठबंधन में शामिल कोई भी घटक दल का नेता सीट बंटवारे से नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर हम की नाराजगी को अखिलेश सिंह ने सिरे से खारिज किया है। 

अखिलेश सिंह ने जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि गुरुवार की शाम वह उनके साथ ही दिल्ली से पटना वापस आए। अखिलेश सिंह ने कहा कि मांझी चिकन टिक्का का मजा लेते हुए पटना पहुंचे हैं, ऐसे में उनके नाराज होने की सारी खबरें निराधार है।

अखिलेश सिंह ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी कांग्रेस बिहार की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है उसमें कांग्रेस के पाले में 11 सीटें आई हैं। अब इस पर कोई इस बट वाली स्थिति नहीं है लिहाजा सबको एकजुट होकर चुनाव में एनडीए को मुंहतोड़ जवाब देना है।

Suggested News