बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का घोषित हुआ चुनाव परिणाम, जदयू जिला अध्यक्ष की पत्नी ने बनाया इतिहास

लखीसराय में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का घोषित हुआ चुनाव परिणाम, जदयू जिला अध्यक्ष की पत्नी ने बनाया इतिहास

लखीसराय. बिहार के 156 नगर निकायों में 18 दिसम्बर को हुए चुनाव का परिणाम मंगलवार को आया. इसमें लखीसराय नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद का चुनाव परिणाम भी आया जिसमें पहली बार जनता के वोटों से सीधे इन पदों के लिए निर्वाचन हुआ. लखीसराय में सुबह से शुरू हुई मतगणना में जैसे जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी वैसे वैसे परिणाम रोमांचक होता गया. अंततः अरविंद पासवान ने मुख्य पार्षद और शिवशंकर राम ने उप मुख्य पार्षद का चुनाव शानदार तरीके से जीतने में सफलता पाई. 

मुख्य पार्षद के लिए अरविंद पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 6 हजार वोटों के अंतर मात दी. वे शुरू से ही बढत बनाए रहे और तेजी से मत उनकी ओर आते गया. अंत में उन्होंने 6 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में सफलता पाई. वहीं उप मुख्य पार्षद के चुनाव में ही शिवशंकर राम ने बड़ी जीत हासिल की. वे शुरू से ही दबदबा बनाने में कामयाब दिखे. मतों की गिनती आगे बढ़ी तो उन्होंने 3301 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली. 

वहीं लखीसराय में सबकी नजर जदयू केजिला अध्यक्ष रामानंद मंडल की पत्नी के चुनाव पर भी थी. पार्षद का चुनाव लड़ रही राममंद मंडल की पत्नी नीलम देवी ने अपने वार्ड के मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में सफलता पाई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 227 वोटों के अंतर से हराया. नीलम देवी के जीत के बाद रमानंद मंडल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. उन्होंने लगातार पांचवी बार जीत हासिल की हैं. 


लखीसराय के अन्य वार्डों में भी कई प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की. नगर परिषद के 33 वार्डों में जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. 


Suggested News