बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री जी! जनता दरबार अब बंद मत करिएगा, फरियादी की गुजारिश सुन CM नीतीश ने दिया ये जवाब.....

मुख्यमंत्री जी! जनता दरबार अब बंद मत करिएगा, फरियादी की गुजारिश सुन CM नीतीश ने दिया ये जवाब.....

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे। आज पंचायती राज,जल संसाधन,ग्रामीण कार्य विभाग समेत कई विभागों की शिकायत सुन रहे। पश्चिम चंपारण से आये एक रिटायर्ड व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाया कि हमारा गांव यूपी में मिला दिया जाए।क्यों कि हमारा गांव कुशीनगर से एक किमी की दूरी पर है। एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुजारिश किया कि सर...जनता दरबार बंद मत करियेगा। आपके जनता दरबार में आवेदन दिये और जर्जर तार हट गया।

सीएम नीतीश ने किया आश्वस्त-जनता दरबार बंद नहीं होगा

युवक की इस बात को सुन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गदगद हो गये। युवक द्वारा जनता दरबार बंद नहीं करने की गुजारिश पर उन्होंने कहा कि जनता दरबार बंद क्यों करेंगे। पांच साल बाद शुरू किये हैं। पांच साल तक जनता दरबार बंद रहा था। सीएम नीतीश ने आश्वस्त किया कि जनता दरबार अब बंद नहीं होगा। 

हुजूर...हमारे गांव को यूपी में मिला दीजिए

वृद्ध की यह मांग सुन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हंसने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैसे संभव है। आपके गांव को कुशीनगर में मिला दिया जाए। सीएम नीतीश ने कहा कि आप अपने गांव की समस्या बताइए,कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें पथ निर्माण विभाग के अधिकारी के पास भेज दिया। 


Suggested News