बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी लोगों की फरियाद, कार्रवाई का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी लोगों की फरियाद, कार्रवाई का दिया भरोसा

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कांके रोड रांची स्थित आवास पर बृहस्पतिवार के दिन भी अपनी समस्या और फरियाद लेकर पहुंचे लोगों का तांता लगा रहा. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया. 

राज्य के विभिन्न जिलों से लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे. मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे फरियादियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं. 

वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जोर देते हुए कहा कि फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. पानी, बिजली, सड़क इत्यादि समस्याओं के समाधान में कोई कमी न रहे. इसके लिए सम्बंधित अफसरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.  

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार फरियादियों से मिल रहे हैं

बताते चलें कि प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी अहले सुबह से ही फरियादियों का मुख्यमंत्री आवास में आना प्रारंभ हो गया था.  सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लगातार फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News