बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज की बिहारवासियों को दी बधाई, राज्य के सुख और समृद्धि का किया कामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज की बिहारवासियों को दी बधाई, राज्य के सुख और समृद्धि का किया कामना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। 

उन्होंने कहा की लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुयी अभिरूचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर – घर फैलेगा। आज का युग ज्ञान का युग है। सब के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा।

वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को भाईदूज की भी बधाई दी है। बताते चलें की दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इसे यमद्वितिया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार ये पर्व 6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को मनाया जायेगा। मान्यता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।


Suggested News