बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बरौनी में पेप्सी बाटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, 550 करोड़ रूपये आई है लागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बरौनी में पेप्सी बाटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, 550 करोड़ रूपये आई है लागत

BEGUSARAI : जिले के बरौनी प्रखंड मुख्यालय के समीप असुरारी में 550 करोड़ की लागत से बनी पेप्सी प्लांट की आज से शुरुआत हो गयी है। इस पेप्सी बाटलिग प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और वरुण बेवरेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने किया। उनके आगमन को लेकर कम्पनी के कैम्पस में ही हेलीपैड बनाया गया। मौके पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार सहित जदयू और बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुरे बिहार में उद्योग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपलोग खुद जाकर देखिए और लोगों को यह बताईये कि यहां किस तरह से विकास हो रहा है। वहीं उद्योगमंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उद्योग लगने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष के जो लोग यह कहते हैं कि विकास नही हो रहा है। वो यहां आएं और उन्हें हम पास उपलब्ध कराकर अंदर घुमाएंगे और दिखाएंगे कि देखिए किस तरह से विकास हो रहा है।

बताते चलें कि बरौनी में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की 55 एकड़ जमीन पर पेप्सी कंपनी के द्वारा निर्माण किया गया है। इस प्लांट से पेप्सी कंपनी चार लेन के जरिए एक मिनट में आठ सौ बोतल तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से स्थानीय और आसपास के रहने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि इस प्लांट से मिरींडा, मानटेण्ड्यू, सेवनअप सहित अन्य पेय पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। यह प्लांट बिहार का पहला बाटलिग प्लांट है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट 

Suggested News