बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, राज्य में सुख समृद्धि का किया कामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, राज्य में सुख समृद्धि का किया कामना

PATNA :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरतलब है की चित्रगुप्त भगवान को देवताओं का लेखपाल कहा जाता हैं। मान्यता है की वे मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा के दिन नई कलम दवात या लेखनी की पूजा उनके प्रतिरूप के तौर पर की जाती है। लेखनी की पूजा से वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। कायस्थ या व्यापारी वर्ग के लिए चित्रगुप्त पूजा दिन से ही नववर्ष का आगाज माना जाता है। इस दिन व्यापारी नए बही खातों की पूजा करते है। नए बहीखातों पर 'श्री' लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।


Suggested News