बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्मंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मुख्मंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

PATNA :   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का आज कंकड़बाग के पीसी कालोनी स्थित आवास पर निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने पीसी कॉलोनी पहुंच कर अपने अपने दिवगंत ससुर को श्रद्धांजलि दी। कृष्णनंदन सिन्हा  का बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री को आज सारण के मढ़ौरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

नीतीश कुमार की शादी मंजू सिन्हा के साथ 22 फरवरी 1973 को हुई थी। नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा हाईस्कूल के शिक्षक थे।हरनौत इलाके में उनकी एक विद्वान शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठा थी। नीतीश कुमार ने हाल ही में बिजली को लेकर अपनी ससुराल की कहानी सुनायी थी।

Suggested News