बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तोहफा, फसल क्षति होने पर मिलगी दोहरी मदद

किसानों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तोहफा, फसल क्षति होने पर मिलगी दोहरी मदद

जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। फसल बीमा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए हमलोग एक ऐसी योजना लेकर आ रहे हैं जिसमें किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया है। इस योजना का नाम है बिहार राज्य फसल सहायता योजना। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रैयती व गैर रैयती दोनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों का फसल क्षति होने पर आपदा प्रबंधन द्वारा जो सहायता दी जाती है, वो इस योजना के अंतर्गत काउंट नहीं किया जायेगा। आपदा प्रबंधन के अलावा अलग से बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ किसानों को दिया जायेगा। 

CHIEF-MINISTER-NITISH-KUMARS-GIFT-FOR-FARMERS4.jpg

इससे पहले मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री सुखदेव प्रसाद वर्मा की मूर्ति का अनावरण और उनके नाम से बने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। साथ ही इस मौके पर सीएम ने घोषणा की कि स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की याद में हर साल राजकीय समारोह आयोजित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सुगांव में जन्म लेनेवाले स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा दूसरों को सुख देनेवाले सुखदेव के रूप में पैदा लिए। मुझे आज बहुत प्रसन्नता हो रही है कि मैं इस महान विभूति की मूर्ति का अनावरण कर रहा हूं। सुखदेव प्रसाद वर्मा मंत्री रहते हुए काफी अच्छा काम किए थे। मगध के अलावा बिहार के सभी जगहों पर लोग उनका सम्मान करते थे। कन्या उत्थान योजना की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि स्नातक उत्तीर्ण होने तक आधी आबादी को 54 हजार 100 रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जायेगी। इस मौके पर सीएम ने सुखदेव प्रसाद वर्मा की स्मृति पर आधारित एक पत्रिका का विमोचन किया। 

CHIEF-MINISTER-NITISH-KUMARS-GIFT-FOR-FARMERS3.jpg

इधर, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की स्मृतियों को याद किया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन प्रकट किए। समारोह के कर्ता-धर्ता व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री जय कुमार सिंह, सांसद अरुण कुमार, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, विधान पार्षद सी पी सिन्हा सहित मगध प्रमंडल के कमिश्नर टी एन बिंदेश्वरी, डीएम आलोक रंजन घोष व एसपी मनीष कुमार सहित कई अधिकारी व जिले के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। 

Suggested News