बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हमलावर युवक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा फैसला, अधिकारियों से कहा...

हमलावर युवक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा फैसला, अधिकारियों से कहा...

PATNA : जिले में बख्तियारपुर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने उस वक्त हमला कर दिया। जब वह स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्रायाजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का नाम छोटू बताया जा रहा है। जो बख्तियारपुर के पास के ही अबू मोहम्मदपुर का निवासी बताया जा रहा है। 

पुछताछ करने पर पता चला की आरोपी युवक डीजे संचालक है और किसी बात से नाराज होकर उसने सीएम नीतीश पर हमला कर दिया। हालाँकि बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवक को लेकर अपना फैसला सुनाया। उन्होंने गिरफ्तार किये गए युवक को तत्काल छोड़ने का आदेश अधिकारीयों को दिया। साथ ही अधिकारीयों से तत्काल उसकी समस्या सुनने को कहा। जिससे नाराज होकर उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला कर दिया। 

उधर सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसमे गृह विभाग ने इस पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। जबकि गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही है। आज की इस घटना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्हें बिहार पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करायी जाती है। जिसमें स्पेशल कमांडों मौजूद रहते हैं। मुख्यमंत्री के किसी इलाके में जाने से पहले इलाके की खुफिया जानकारी एकत्र की जाती है। वहीँ कार्यक्रम में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। इसके बावजूद इस तरह की घटना अपने आप में कई सवाल छोड़ जाती है।  

Suggested News